Get App

Singapore Airlines जुलाई से अपनी फ्लाइट के सभी केबिन क्लास में देगी फ्री Wifi

सिंगापुर एयरलाइंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कस्टमर एक्सपीरियंस योह फी टेक ने कहा, "आज की तेजी वाली हाइपर-कनेक्टेड दुनिया में, हाई-स्पीड इन-फ्लाइट Wi-Fi कनेक्टिविटी हमारे ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी रिक्वारमेंट में से एक है।" एयरलाइन ने कहा कि सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को एयरलाइन के फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम क्रिसफ्लायर के लिए साइन अप करना होगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन एकदम फ्री है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2023 पर 9:04 PM
Singapore Airlines जुलाई से अपनी फ्लाइट के सभी केबिन क्लास में देगी फ्री Wifi
Singapore Airlines जुलाई से अपनी फ्लाइट के सभी केबिन क्लास में देगी फ्री Wifi (PHOTO-AP)

सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) 1 जुलाई, 2023 से अपनी फ्लाइट में सभी केबिन क्लास में यात्रियों को अनलिमिटेड इंटरनेट कनेक्टिविटी (Internet Connectivity) देगी। एयरलाइन ने बुधवार को अपने इस फैसले की घोषणा की। वर्तमान में, ये सर्विस सुइट्स, फर्स्ट क्लास और बिजनेस क्लास सेगमेंट में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध है। सिंगापुर एयरलाइंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कस्टमर एक्सपीरियंस योह फी टेक ने कहा, "आज की तेजी वाली हाइपर-कनेक्टेड दुनिया में, हाई-स्पीड इन-फ्लाइट Wi-Fi कनेक्टिविटी हमारे ग्राहकों के लिए बेहद जरूरी रिक्वारमेंट में से एक है।"

एयरलाइन ने कहा कि सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को एयरलाइन के फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम क्रिसफ्लायर के लिए साइन अप करना होगा और इसके लिए रजिस्ट्रेशन एकदम फ्री है।

1 मई तक, एयरलाइन 136 यात्री विमानों के कुल बेड़े का संचालन करती है। कॉम्पलीमेंट्री Wi-Fi सर्विस सात पुराने बोइंग 737-800 को छोड़कर सभी विमानों पर उपलब्ध होगी, जो इंटरनेट एक्सेस के लिए सक्षम नहीं हैं।

IRCTC दे रहा है 25,000 रुपये में कश्मीर का टूर पैकेज, होटल और फ्लाइट शामिल, दोबारा नहीं मिलेगा इतने सस्ते में मौका

विश्व स्तर पर, एयरलाइंस अलग-अलग तरह के इंटरनेट पैकेज पेश करती हैं। जबकि कुछ यात्रियों को इंटरनेट के जरिए फ्री मैसेज सेवा देती है और वीडियो स्ट्रीमिंग और इंटरनेट पर सर्फिंग के लिए फीस लेते हैं। कई एयरलाइंस फ्लाइट में किसी भी तरह की इंटरनेट सर्विस के लिए चार्ज लेती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें