दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की सरकार ने सोमवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पुलिस अधिकारियों ने भारतीय मूल के गुप्ता बंधुओं (राजेश और अतुल) को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के शासन के दौरान भ्रष्टाचार करने के कई आरोप हैं। दोनों भाइयों को दुबई में गिरफ्तार किया गया। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि तीसरे भाई अजय को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
