दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-योल ने देश में मॉर्शल लॉ लगा दिया है। उन्होंने टीवी पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि देश से उत्तर कोरियाई समर्थकों को हटाने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि देश की उदारवादी संवैधानिक व्यवस्था को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। राष्ट्रपति योल ने कहा कि उनके पास मार्शल लॉ लगाने के अलावा और कोई चारा नहीं था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि इसके तहत क्या खास कदम उठाए जाएंगे।
