श्रीलंका में मौजूदा राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) ने देश छोड़कर जाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजपक्षे के खिलाफ पिछले कई दिनों से देशव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं और लोग उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। गोटाबाया राजपक्षे के इस्तीफे की खबर आने के बाद श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर तमाम ऐसे वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें प्रदर्शनकारी एकजुट होते दिख रहे हैं।
