Sri Lanka Protests: श्रीलंका (Sri Lanka) में सरकार विरोधी प्रदर्शन (Protests) रविवार को भी जारी हैं और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) के आवासों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। देश में उथल-पुथल के बीच राष्ट्रपति फिलहाल कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
श्रीलंका एक गंभीर आर्थिक उथल-पुथल (Sri Lanka Economic Crisis) का सामना कर रहा है। 2.2 करोड़ लोगों की आबादी वाला देश सात दशकों में सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कमी है, जिससे देश ईंधन और दूसरी जरूरी चीजों के जरूरी आयात के लिए भुगतान कर पाने में असमर्थ हो गया है। इन हालात के बीच जनता सड़कों पर है।
श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अभयवर्धने ने शनिवार रात को बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे।
श्रीलंका के राष्ट्रपति भवन के अंदर श्रीलंका के स्ट्रॉन्गमैन चेयर पर बैठी एक बूढ़ी महिला प्रदर्शनकारी।
राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आवास के अंदर प्रदर्शनकारी आराम से फर्श पर लेट कर टीवी में अपने प्रदर्शन की खबर देखते हुए।
राष्ट्रपति आवास में स्विमिंग पूल में मस्ती करते प्रदर्शनकारी।
श्रीलंका के राष्ट्रपति आवास के कमरे में बेड पर लेटे प्रदर्शनकारी।
राष्ट्रपति आवास में रखे एक सोफे पर लेटा एक प्रदर्शनकारी।
वहीं श्रीलंका की पुलिस ने सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास को एक दिन पहले आग के हवाले करने को लेकर रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।
वेब पोर्टल ‘कोलंबो पेज’ की खबर में पुलिस प्रवक्ता SSP निहाल तलदुआ के हवाले से कहा है कि गिरफ्तार किेए गए लोगों में माउंट लवीनिया का रहना वाला 19 साल का एक व्यक्ति और गाले के रहने वाले 24 और 28 साल के दो व्यक्ति शामिल हैं। उन्होंने कहा कि और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, क्योंकि पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है।