Get App

कंगाल श्रीलंका ने उठाया खतरनाक कदम, अपनी आर्मी ताकत को आधा करने की प्लानिंग

Sri Lanka ने अपने सबसे खराब आर्थिक हालातों के बीच अपनी आर्मी तादाद को आधा करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने शुक्रवार को साल 2030 तक अपनी सेना को आधा करने की घोषणा की है। इसके अलावा, उसने अपने रक्षा बल को तकनीकी और सामरिक रूप से मजबूत बनाकर आधुनिकीकरण करने की योजना बनाई है।

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 6:31 PM
कंगाल श्रीलंका ने उठाया खतरनाक कदम, अपनी आर्मी ताकत को आधा करने की प्लानिंग
Sri Lanka ने अपने सबसे खराब आर्थिक हालातों के बीच अपनी आर्मी तादाद को आधा करने का फैसला किया है।

अपने सबसे खराब आर्थिक दौर से गुजर रहे पड़ोसी देश श्रीलंका (Sri Lanka) ने अब अपनी आर्मी (Sri Lanka Army) की संख्या को घटाने का ऐलान किया है। श्रीलंका ने शुक्रवार को साल 2030 तक अपनी सेना को आधा करने की घोषणा की है। इसके अलावा, उसने अपने रक्षा बल को तकनीकी और सामरिक रूप से मजबूत बनाकर आधुनिकीकरण करने की योजना बनाई है। श्रीलंका (Sri Lanka Budget) को अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा सेना पर खर्च करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। सेना के लिए 2023 का बजट आवंटन स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए एलोकेट किए गए बजट से भी अधिक था। श्रीलंका ने अपने बजट 2023 के अनुसार, अपनी सेना पर लगभग 539 बिलियन रुपये खर्च करने की घोषणा की है।

अपनी आर्मी को कम करने की प्लानिंग कर रहा है श्रीलंका

आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने अपनी आर्मी में जवानों की संख्या को 2030 तक 1 लाख तक कम करेगा। मौजूदा वक्त में श्रीलंका की आर्मी में लगभग 2 लाख जवान हैं। श्रीलंका रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अगले साल तक यह संख्या 135,000 तक सीमित हो जाएगी। वहां की रक्षा मंत्री प्रमिथा बंडारा टेनाकून की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, " इस रणनीतिक का उद्देश्य वर्ष 2030 तक तकनीकी और सामरिक रूप से मजबूत और अच्छी तरह से संतुलित रक्षा बल को आगामी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार करना है।"

ICICI Bank ने ऑस्ट्रेलिया की कोल माइन पर लगाया गलत दांव! संकट में फंस गए 7,000 करोड़ रुपये

आर्थिक मोर्च पर बेहद कमजोर है श्रीलंका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें