पड़ोसी देश श्रीलंका में स्थिति तेजी से पटरी पर लौट रही है। इसके संकेत वहां के केंद्रीय बैंक के फैसले से लगाया जा सकता है। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को अपनी प्रमुख दरों में 250 बेसिस पॉइंट्स यानी 2.50 फीसदी की कटौती किया है। केंद्रीय बैंक का यह फैसला मार्केट के लिए चौंकाने वाला रहा क्योंकि स्थिति इतनी तेज सुधरने की उम्मीद नहीं थी। श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने महंगाई दर के उम्मीद से तेज कम होने और प्राइस आउटलुक के अनुकूल होने के चलते दर में यह कटौती की है। प्रमुख दर के अलावा श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी रेट को 15.5 फीसदी से घटाकर 13 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा स्टैंडिंग लैंडिंग फैसिलिटी भी 16.5 फीसदी से घटाकर 14 फीसदी कर दिया गया है।
