रोमा अब्देस्सेलम (Roma Abdesselam) पूरा दिन घर पर रहती हैं, लेकिन वह बेरोजगार नहीं है। रोमा का कहना है कि वह एक गंभीर नौकरी करती है और वह नौकरी है- अपने अमीर मां-बाप के पैसों को लग्जरी सामानों की खरीदारी पर खर्च करना। आपको यह जानकार हैरानी हो सकती है 26 वर्षीय रोमा एक दिन में अपने मां-बाप के 40 लाख रुपये (करीब 50,000 डॉलर) तक खर्च कर देती है।
