China-Taiwan Conflict: चीन (China) अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। भारत (India-China Conflict) के बाद अब चीन ने ताइवान (Taiwan) की सीमा में जबरन घुसपैठ की कोशिश की है। चीनी सेना ने 24 घंटे तक शक्ति प्रदर्शन करते हुए इस दौरान ताइवान की ओर 71 लड़ाकू विमान तथा सात युद्धक पोत भेजे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। अमेरिका के शनिवार को ताइवान से संबंधित अमेरिकी वार्षिक रक्षा व्यय विधेयक पारित करने के बाद चीन ने यह कार्रवाई की है।
