Russia Ukraine War: रूस से लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हुआ तमिलनाडु के छात्र, खुफिया एजेंसियों ने शुरू की जांच

Russia Ukraine War: कोयंबटूर का मूल निवासी सैनिकेश रविचंद्रन यूक्रेनी सेना में शामिल होने के लिए वहीं रुक गया

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 3:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रूस से लड़ने के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हुआ तमिलनाडु के छात्र

केंद्रीय और राज्य की खुफिया एजेंसियां ​​तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक छात्र के यूक्रेनी अर्धसैनिक बलों में शामिल होने की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने खुलासा किया कि 21 साल का भारतीय युवक रूसी आक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए अर्धसैनिक बलों में शामिल हो गया है।

जहां भारतीय छात्र युद्ध के कारण यूक्रेन से निकल आए थे, वहीं कोयंबटूर का मूल निवासी सैनिकेश रविचंद्रन यूक्रेनी सेना में शामिल होने के लिए तबाह देश में ही रुक गया था।

CNN-News18 के मुताबिक,  जांच के दौरान, यह पाया गया कि सैनिकेश 2018 में खार्किव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी में एरोनॉटिक्स की पढ़ाई के लिए यूक्रेन गया था। इसी साल उसकी पढ़ाई पूरी होने वाली थी।


भारतीय सेना में नहीं हो पाया था शामिल

इसके अलावा, भारतीय खुफिया एजेंसियों की एक जांच से यह भी पता चला है कि सैनिकेश युद्ध के बीच यूक्रेन में एक अर्धसैनिक इकाई जॉर्जियाई नेशनल लीजन में शामिल हो गया है। जाहिर है, वह सेना में शामिल होना चाहता था, लेकिन उसकी लंबाई के कारण उसे भारतीय सेना में शामिल नहीं किया गया था।

सैनिकेश रविचंद्रन यूक्रेनी सेना में शामिल सैनिकेश रविचंद्रन यूक्रेनी सेना में शामिल

इस बीच, सैनिकेश की जांच कर रहे खुफिया अधिकारियों ने कोयंबटूर के थुडियालुर सुब्रमण्यमपलयम इलाके में उनके घर का दौरा किया और तलाशी ली।

Russia Ukraine War: प्रतिबंधों के चलते रूसी एविएशन इंडस्ट्री हो जाएगी क्रैश! एक्सपर्ट्स ने क्यों कहा- नॉर्थ कोरिया से कोई ज्यादा अच्छी नहीं हालत

उन्हें पता चला कि सैनिकेश ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने उसके घर पर सैनिकों की कई तस्वीरें देखीं।

अधिकारियों के अनुसार, सैनिकेश के माता-पिता ने कहा कि वह परिवार के सदस्यों के संपर्क में था, लेकिन कोयंबटूर लौटने का उसका कोई इरादा नहीं था और वह यूक्रेनी सैन्य बल में है अपनी सेवा देगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।