इजरायल की राजधानी तेल अवीव में भीषण बम धमाका हुआ है। धमाके के बाद आसमान मे काफी ऊंचाई तक धुआं उठता हुई दिखाई दिया। ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास हुआ भीषण कार बम विस्फोट हुआ है। इजरायली पुलिस के मुताबकि बम निरोधक विशेषज्ञों सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। सुरक्षा दल बचाव अभियान चला रहे हैं। वह लोगों को सुरक्षित करने और आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। जिस जगह धमाका हुआ है, वहां अमेरिकी वाणिज्य दूतावास समेत कई अन्य देशों के दूतावास और राजनयिक स्थल हैं।
