Get App

जर्मनी में टेस्ला की परफॉर्मेंस कई साल के निचले स्तर पर, जनवरी में 59% घटी सेल्स

दुनिया की प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला इंक (Tesla Inc) की सेल्स पिछले महीने जर्मनी में 59 पर्सेंट तक गिर गई। जर्मन फेडरल मोटर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने जनवरी 2025 में सिर्फ 1,277 कारों की बिक्री की, जो जुलाई 2021 के बाद सबसे कम आंकड़ा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टेस्ला अपनी काफी जमीन गंवा चुकी है। दरअसल, इसे जर्मनी की राजनीति में दक्षिणपंथी पार्टी को लेकर मस्क के मुखर समर्थन का असर भी माना जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2025 पर 10:39 PM
जर्मनी में टेस्ला की परफॉर्मेंस कई साल के निचले स्तर पर, जनवरी में 59% घटी सेल्स
फ्रांस में पिछले महीने टेस्ला की सेल्स में 63 पर्सेंट की गिरावट हुई।

दुनिया की प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला इंक (Tesla Inc) की सेल्स पिछले महीने जर्मनी में 59 पर्सेंट तक गिर गई। जर्मन फेडरल मोटर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने जनवरी 2025 में सिर्फ 1,277 कारों की बिक्री की, जो जुलाई 2021 के बाद सबसे कम आंकड़ा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टेस्ला अपनी काफी जमीन गंवा चुकी है। दरअसल, इसे जर्मनी की राजनीति में दक्षिणपंथी पार्टी को लेकर मस्क के मुखर समर्थन का असर भी माना जा रहा है।

टेस्ला ने पिछले महीने ब्रिटेन और फ्रांस के आंकड़ों में भी गिरावट दर्ज की है। इसका मतलब यह है कि यूरोप के तीन सबसे बड़े इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में कंपनी की सेल्स में गिरावट हुई है।

मस्क ने हाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन में अपनी स्थिति मजबूत करने में काफी समय बिताया है। ट्रंप ने यूरोपीय संघ के देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है।

फ्रांस में पिछले महीने टेस्ला की सेल्स में 63 पर्सेंट की गिरावट हुई। फ्रांस यूरोपीय संघ में इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसके अलावा, पिछले महीने ब्रिटेन में कंपनी की बिक्री में 12 पर्सेंट की गिरावट रही। अमेरिकी शेयर बाजार में 5 फरवरी को टेस्ला के शेयरों में शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें