Top 10 Toughest Exams: ये हैं दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाएं, पास करने में निकल जाती है उम्र

Top 10 Toughest Exams: आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में UPSC से भी ज्यादा मुश्किल परीक्षाएं हैं। जिन्हें पास करना सबके लिए मुश्किल है। यहां हम आपको ऐसे 10 एग्जाम के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 1:01 PM
Story continues below Advertisement
दुनिया में कुछ ऐसी परीक्षाएं कराई जाती हैं, जिन्हें पास करना बेहद मुश्किल होता है।

Top 10 Toughest Exams: छात्रों के लिए परीक्षा हमेशा से मुश्किल दौर होता है। खास कर भारतीय छात्र अपनी परीक्षाओं को सबसे मुश्किल समझते हैं। परीक्षा के दौरान कई विद्यार्थी ये कहते मिल जाएंगे कि ये एग्जाम बहुत कठिन है या वो एग्जाम दुनियां का सबसे कठिन एग्जाम है। ज्‍यादातर छात्र जिस परीक्षा में बैठते हैं, उसे ही सबसे मुश्किल मान बैठते हैं। आमतौर पर, भारत में कंपटीटिव एग्‍जाम को सबसे टफ माना जाता है। यहां हर साल कई तरह के कंपटीटिव एग्‍जाम कराए जाते हैं। जिसमें लाखों करोड़ों उम्‍मीदवार बैठते हैं, लेकिन इन्‍हें क्रैक करने वाले उम्मीदवारों की संख्‍या बहुत कम होती है।

ऐसे में अगर हम दुनिया के सबसे कठिन परीक्षाओं के बारे में बात करें तो भारत की कुछ ही परीक्षाएं इस मापदंड को पूरा करती नजर आती हैं। दुनिया में कई ऐसी परीक्षाएं हैं, जिनको क्‍लीयर करना सबके बस की बात नहीं होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, दुनिया के उन सबसे मुश्किल परीक्षाओं के बारे में जो क्‍लीयर करना सबके बस की बात नहीं है।

Gaokao


अगर हम दुनिया के सबसे कठिन परीक्षा की बात करें तो यह चीन में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को गौका या National Higher Education Entrance Examination के नाम से जाना जाता है। यूनिवर्सिटी में दाखिला देने के लिए यह परीक्षा हर साल होती है। इसमें करीब एक करोड़ छात्र हिस्सा लेते हैं। यह परीक्षा करीब 10 घंटे चलती है। जिसमें दो दिन का समय लगता है। इस देश में यह एग्जाम छात्रों का भविष्य तय करती है। चीन में यह परीक्षा आमतौर पर 7 से 9 जून के बीच कराई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में होने वाली यह परीक्षा अमेरिका में SAT एग्जाम और इंग्लैंड में ए-लेवल एग्जाम के बराबर है।

Air India की VRS स्कीम में 4500 एंप्लॉयीज ने दिखाई दिलचस्पी, जानिए कंपनी में कुल कितने हैं कर्मचारी

मास्टर सोमेलियर डिप्लोमा एग्जाम (Master Sommelier Diploma Exam)

कठिनाई के पैमाने पर इस परीक्षा को दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। यूरोप में यह परीक्षा बेवरेज नॉलेज और होटल और रेस्टोरेंट और पूरी हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बेहतर सेवा देने के लिए कराई जाती है। इस परीक्षा को चार चरणों में बांटा जाता है- इंट्रोडक्टरी, थ्योरी, सर्विस और ब्लाइंड टेस्टिंग। इसमें सबसे टफ तीसरे चरण को माना जाता है। यह परीक्षा कितनी कठिन है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया भर में सिर्फ 269 पुरुष और महिलाएं इसमें सफल हुई हैं।

UPSC

भारत में होने वाली यूपीएससी (UPSC) को न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा के जरिए भारत में टॉप अधिकारियों की भर्ती होती है। यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है। पहला चरण प्रीलिम्स दूसरा चरण मेन्‍स और उसके बाद इंटरव्‍यू होता है। इस परीक्षा में हर साल लाखों लोग भाग लेते हैं। इस परीक्षा को दुनिया के सबसे टफ एग्‍जाम में तीसरा स्‍थान इसलिए मिला है, क्योंकि इस परीक्षा में पास होने वाले उम्‍मीदवारों का प्रतिशत बहुत कम है। इस एग्‍जाम में बैठने वाले लाखों उम्‍मीदवारों में से केवल 0.1 से 0.4 फीसदी कैंडिडेट्स ही सफल हो पाते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को कई साल तक मेहनत करनी पड़ती है।

सीसीआईई-(Cisco Certified Internetworking Expert)

इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सिस्को द्वारा आयोजित सीसीआईई परीक्षा को दुनिया के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। सिस्को द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट दुनियाभर में मान्य है। इस परीक्षा को पास करने वाला व्यक्ति टॉप लेवल का नेटवर्क इंजीनियर माना जाता है। इस सर्टिफिकेशन के लिए लिखित और लैब दोनों तरह के एग्जाम होते हैं। लिखित परीक्षा पास करने वाला ही लैब एग्जाम दे पाता है। लैब एग्जाम एक दिन में 8 घंटे की अवधि तक चलता है।

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE)

भारत में होने वाली एक और कठिन परीक्षा कराई जाती है। यह है ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE)। भारत के टॉप संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के तमाम कॉलेज में एडमिशन के लिए यह परीक्षा कराई जाती है। इस परीक्षा में सफलता दर करीब 1 फीसदी का अनुमान है।

लॉ नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट

लॉ नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट ब्रिटेन में होता है। LNAT परीक्षा एक लॉ प्रोग्राम के लिए होता है। यह परीक्षा लॉ कैंडिडेट्स का मूल्यांकन करने के लिए ब्रिटेन के कुछ यूनिवर्सिटी की तरफ से डेवलप किया गया है।

ऑल सोल्स प्राइज फेलोशिप एग्जाम (All Souls Prize Fellowship Exam)

यह परीक्षा ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय फैलोशिप के लिए हर साल कराता है। इस परीक्षा में तीन-तीन घंटे के चार पेपर होते हैं। इस परीक्षा में हजारों उम्मीदवार बैठते हैं, लेकिन हर साल केवल दो सदस्यों का ही फैलोशिप के लिए चयन किया जाता है। परीक्षा व्यवस्था के अनुसार किसी भी विषय पर दिए गए एक शब्द पर लंबा निबंध लिखना होता है।

मेनसा परीक्षा (Mensa)

मेन्सा दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी हाई आईक्यू सोसायटी है। मेनसा सोसायटी एक वैश्विक समाज है। इसमें हाई IQ वाले लोगों को शामिल किया जाता है। इस टेस्ट को दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। मेनसा सोसायटी में सिर्फ वही लोग शामिल हो सकते जिनका स्कोर मेनसा आईक्यू टेस्ट में 98 परसेंटाइल या उससे ज्‍यादा होता है। वहीं मेनसा सोसायटी में शामिल होने के लिये न्यूनतम उम्र की कोई लिमिट नहीं है। इसमें 2 साल से लेकर 100 साल तक के लोग शामिल हो सकते हैं।

चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA Exam)

सीएफए (Chartered Financial Analyst) बनने के लिए हर साल परीक्षा कराई जाती है। इस परीक्षा को भी दुनिया के सबसे टफ एग्‍जाम में गिना जाता है। इस परीक्षा में तीन पेपर में होते है। वॉल स्ट्रीट जर्नल इसे दुनिया में शायद सबसे ज्यादा डिमांड वाली परीक्षा के रूप में देखता है। कहा जाता है कि इस परीक्षा (Chartered Financial Analyst) में कामयाब होने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है।

इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट (GATE)

इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट को गेट कहा जाता है। इसमें इंजीनियरिंग और विज्ञान में स्नातक उम्मीदवारों की बेहतर समझ का परीक्षण किया जाता है। गेट की परीक्षा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कराती है। एक उम्मीदवार के गेट स्कोर उसके या उसके प्रदर्शन के स्तर को दर्शाता है। .भारत के अलावा, GATE को बांग्लादेश, इथियोपिया, श्रीलंका, सिंगापुर, यूएई, जर्मनी और नेपाल में मान्यता प्राप्त है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।