Top 10 Toughest Exams: छात्रों के लिए परीक्षा हमेशा से मुश्किल दौर होता है। खास कर भारतीय छात्र अपनी परीक्षाओं को सबसे मुश्किल समझते हैं। परीक्षा के दौरान कई विद्यार्थी ये कहते मिल जाएंगे कि ये एग्जाम बहुत कठिन है या वो एग्जाम दुनियां का सबसे कठिन एग्जाम है। ज्यादातर छात्र जिस परीक्षा में बैठते हैं, उसे ही सबसे मुश्किल मान बैठते हैं। आमतौर पर, भारत में कंपटीटिव एग्जाम को सबसे टफ माना जाता है। यहां हर साल कई तरह के कंपटीटिव एग्जाम कराए जाते हैं। जिसमें लाखों करोड़ों उम्मीदवार बैठते हैं, लेकिन इन्हें क्रैक करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत कम होती है।
