बलूचिस्तान के बोलन जिले के पास जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक के बाद बुधवार को भी बचाव अभियान जारी रहा। एक दिन पहले ही आतंकवादियों ने बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों सहित 400 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया था। क्वेटा से पेशावर जा रही ट्रेन पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पनीर और पेशी रेलवे स्टेशनों के बीच, मुश्कफ के पास स्थित रेलवे टनल नंबर-8 के पास हमला हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने कई सुरक्षाकर्मियों को मार डाला और ट्रेन को हाईजैक कर लिया। इसके बाद उन्होंने यात्रियों की पहचान करना शुरू कर दिया और उनमें से कुछ को बंधक बना लिया।
