अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में बड़ी अजीब घटना घटित हुई। दरअसल व्हाइट हाउस के प्राइड मंथ सेलिब्रेशन में एक ट्रांजेंडर इंफ्लुएंसर कैमरे का सामने ही टॉपलेस हो गई। अब इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब जम कर वायरल हो रहा है। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 10 जून को व्हाइट हाउस के लॉन में प्राइड मंथ कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे थे। उसी दौरान यह घटना घटी।
