Turkey Fire: तुर्किये के स्की रिसॉर्ट में लगी आग, 66 लोगों की मौत, कई लोग जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे

Turkey Fire: येरलिकाया ने घटना स्थल का जायजा करने के बाद मीडिया से कहा, "हमें गहरा दुख है। दुर्भाग्य से इस होटल में लगी आग में हमने 66 लोगों को खो दिया।" स्वास्थ्य मंत्री कमाल मेमिसोग्लू ने कहा कि घायलों में से कम से कम एक की हालत गंभीर है। होटल से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही थीं और फायर फाइटर्स आग बुझाने में जुट गए

अपडेटेड Jan 21, 2025 पर 7:32 PM
Turkey Fire: तुर्किये के स्की रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 66 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

तुर्किये के गृह मंत्री ने बताया कि एक फेमस ‘स्की रिसॉर्ट’ में एक होटल में आग लगने से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई। अली येरलिकाया ने कहा कि मंगलवार तड़के लगी आग में कम से कम 51 और लोग घायल हो गए। येरलिकाया ने घटना स्थल का जायजा करने के बाद मीडिया से कहा, "हमें गहरा दुख है। दुर्भाग्य से इस होटल में लगी आग में हमने 66 लोगों को खो दिया।" स्वास्थ्य मंत्री कमाल मेमिसोग्लू ने कहा कि घायलों में से कम से कम एक की हालत गंभीर है।

आग लगभग 3:30 बजे (0030 GMT) लगी, जो 11 मंजिला ग्रैंड कार्टल होटल के रेस्टोरेंट फ्लोर पर लगी। होटल से आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही थीं और फायर फाइटर्स आग बुझाने में जुट गए। जबकि ऊपरी मंजिल पर फंसे गेस्ट खिड़कियों के रास्ते बेडशीट की मदद से जान बचा कर निकले।

जान बचाने के लिए कूदे हो गई मौत


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जान बचाने के लिए कई गेस्ट रस्सियों का इस्तेमाल कर खिड़कियों से कूदने को मजबूर हुए। फुटेज में खिड़कियों से चादरें लटकती हुई दिखाई दे रही थीं। मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि जान बचाने के लिए कूदने की कोशिश करते वक्त कई लोगों की मौत भी हो गई।

राजधानी अंकारा से लगभग 170 किलोमीटर (100 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित कार्तलकाया रिसॉर्ट में आग लगने पर कई मंत्री घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और अधिकारियों ने कहा कि अब आग पर काबू पा लिया गया है।

गृह मंत्री अली येरलिकाया ने कार्तलकाया में मीडिया से कहा, "हमारा दर्द बहुत बड़ा है। 66 नागरिकों की जान चली गई और 51 अन्य घायल हो गए।"

होटल में 238 गेस्ट ठहरे थे

मंत्री ने बताया कि होटल में ठहरने वाले 238 मेहमानों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। ये हादसा ऐसे समय हुआ, जब दो हफ्ते की स्कूल छुट्टियां चल रही हैं और ये सबसे व्यस्त समय होता है।

प्राइवेट NTV ब्रॉकास्टर ने बताया कि मृतकों में तीन लोग ऐसे हैं, जो जान बचाने के लिए होटल की खिड़कियों से कूद गए थे।

ऐसा माना जा रहा है कि आग रेस्टोरेंट में लगी और तेजी से फैल गई। हालांकि, यह तुरंत पता नहीं चल पाया कि आग किस कारण से लगी।

US Trump Orders: ट्रंप के फैसलों ने हिला डाला ना! सजा माफी, बॉर्डर सील, WHO से नाता खत्म, नए राष्ट्रपति के नए आदेश

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।