Twitter Blue की कब होगी वापसी? Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान

Twitter ट्विटर ने फर्जी अकाउंट्स की बाढ़ आने के साथ अपनी हाल में घोषित 8 डॉलर वाली ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन (blue check subscription) सर्विस पर रोक लगा दी थी

अपडेटेड Nov 13, 2022 पर 8:43 AM
Story continues below Advertisement
Elon Musk को एडवर्टाइजर्स को बनाए रखने के लिए जूझना पड़ रहा था, इसीलिए ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू की गई थी

Twitter Blue : एलॉन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि संभवतः अगले हफ्ते के अंत तक ट्विटर ब्लू सर्विस की वापसी हो सकती है। ट्विटर ने फर्जी अकाउंट्स की बाढ़ आने के साथ शुक्रवार को अपनी हाल में घोषित 8 डॉलर वाली ब्लू चेक सब्सक्रिप्शन (blue check subscription) सर्विस पर रोक लगा दी थी।

पहले ब्लू चेक मार्क सिर्फ राजनेताओं, चर्चित शख्सियतों, पत्रकारों और अन्य जाने माने लोगों के लिए रिजर्व था। लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत में सब्सक्रिप्शन ऑप्शन लागू होने के साथ यह पैसा देने वाले हर शख्स के लिए खुल चुका था। दरअसल मस्क को एडवर्टाइजर्स को बनाए रखने के लिए जूझना पड़ रहा था, इसीलिए इस सर्विस को शुरू किया गया था।

Twitter Blue ने अमेरिकी फार्मा कंपनी को लगाई 1.21 लाख करोड़ की चपत, समझें क्या है पूरा मामला


ठंडे बस्ते में नया ऑफर

कई यूजर्स ने शुक्रवार को बताया कि ब्लू वेरिफिकेशन चेक मार्क के लिए नया सब्सक्रिप्शन ऑफ्शन गायब हो गया है। वहीं एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि नए ऑफर को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

ट्विटर के सपोर्ट अकाउंट ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “Impersonation यानी ‘दूसरे के नाम पर खाता’ खोलने पर रोक लगाने के लिए कुछ खातों को ‘ऑफीशियल’ लेबल जोड़ा गया है।”

Twitter में अब वर्क फ्रॉम होम खत्म, नए बॉस एलॉन मस्क ने पहली बार किया कर्मचारियों को ईमेल

यह लेबल मूल रूप से बुधवार को पेश किया गया था, लेकिन कुछ घंटों बात ही मस्क ने इस पर रोक लगा दी।

कैश की तंगी है बड़ी समस्या

एलॉन मस्क ने हाल में Twitter Inc के कर्मचारियों को दिए अपने पहले संबोधन में कहा कि अगर कंपनी ने ज्यादा कैश अर्जित करना शुरू नहीं किया तो कंपनी के दिवालिया होने की आशंका है। एक दिन पहले ही एलॉन मस्क ने कहा था कि अब रिमोट वर्क (Remote Work) यानी वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) की अनुमति नहीं दी जाएगी। कर्मचारियों से हर हफ्ते कम से कम 40 घंटे दफ्तर में रहने की उम्मीद की जाएगी। हालांकि, कुछ अपवादों को छूट दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।