Get App

Elon Musk के डील रद्द करने के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी Twitter, जानिए आगे क्या हो सकता है

दोनों कंपनियों के बीच कानूनी लड़ाई काफी लंबी चल सकती है। Delaware Courts में आने वाले इस तरह के मामलों में ज्यादातर डील से जुड़ी कंपनियां फिर से बातचीत कर मसले का समाधान निकालती हैं। ऐसा कम ही होता है कि जज ट्रांजेक्शन को पूरा करने के आदेश देते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2022 पर 11:00 AM
Elon Musk के डील रद्द करने के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी Twitter, जानिए आगे क्या हो सकता है
Twitter को उम्मीद है कि इस मामले में कोर्ट में कार्यवाही कुछ हफ्तों में शुरू हो सकती है।

Elon Musk ने शुक्रवार (8 जुलाई) को Twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदने की डील रद्द करने का ऐलान किया। उन्होंने ट्विटर पर समझौते की शर्तों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। इधर, Twitter ने कहा है कि वह मस्क के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देगी।

Twitter के चेयरमैन Bret Taylor ने एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि कंपनी के बोर्ड ने मस्क के फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का प्लान बनाया है। वह कोर्ट से इस डील के एग्रीमेंट को पूरा कराने की रिक्वेस्ट करेगी। उन्होंने लिखा है, "Twitter का बोर्ड मस्क के साथ जिस प्राइस और शर्तों पर सहमति बनी थी, उस पर इस ट्रांजेक्शन को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है..."

यह भी पढ़ें : Omicron BA.2.7.5: भारत में चौथी लहर का खतरा बढ़ा! WHO के इस ऐलान से भारत की बढ़ी टेंशन

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें