Get App

UAE में पहली बार गर्मियों में 50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, दुबई और अबू धाबी में पड़ रही है प्रचंड गर्मी

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को इस देश का तापमान इस गर्मी के मौसम में पहली बार तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया। यूएई में सबसे ज्यादा तापमान अबू धाबी में दर्ज किया गया। शनिवार को देश भर में सबसे अधिक तापमान अबू धाबी में दोपहर 2.30 बजे बड़ा दफास (अल धफरा क्षेत्र) में 50.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jul 16, 2023 पर 3:34 PM
UAE में पहली बार गर्मियों में 50 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, दुबई और अबू धाबी में पड़ रही है प्रचंड गर्मी
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को इस देश का तापमान इस गर्मी के मौसम में पहली बार तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया

पूरी दुनिया इन दिनों मौसम की मार झेल रही है। एक तरफ दुनिया के कुछ देश इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे हैं। इनमें भारत भी शामिल है, भारत के कई सारे इलाके भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे हैं। वहीं दुनिया के कुछ देश प्रचंड गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं मिडिल ईस्ट इलाके में आने वाले देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां पर तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है। शनिवार को UAE में पहली बार तापमान 50 डिग्री को पार गया है।

UAE में 50 डिग्री के पार पहुंचा पारा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को इस देश का तापमान इस गर्मी के मौसम में पहली बार तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया। यूएई में सबसे ज्यादा तापमान अबू धाबी में दर्ज किया गया। शनिवार को देश भर में सबसे अधिक तापमान अबू धाबी में दोपहर 2.30 बजे बड़ा दफास (अल धफरा क्षेत्र) में 50.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi Flood: पानी भरने से राजधानी के ये रास्ते किए गए बंद, जानें बाढ़ के दौरान क्या हैं ट्रैफिक के हालात

इस वजह से बढ़ रहा है तापमान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें