Delhi Flood: पानी भरने से राजधानी के ये रास्ते किए गए बंद, जानें बाढ़ के दौरान क्या हैं ट्रैफिक के हालात

भारी बारिश की वजह से दिल्ली के कई सारे इलाकों में पानी भरा हुआ है। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैफिक के मोर्चे पर देखने को मिल रही है। कई सारी सड़के पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं। जिस वजह से पूरी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त सी हो गई है। हालांकि यमुना का पानी कम होने के बाद दिल्ली में कई सारी सड़कों को खोल दिया गया ताकि आवाजाही को बहाल किया जा सके

अपडेटेड Jul 16, 2023 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
Delhi Foold/traffic Updte: पिछले दो हफ्तों से दिल्ली में हो रही भारी बारिश के चलते राजधानी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैफिक के मोर्चे पर देखने को मिल रही है

Delhi Flood/traffic Update: पिछले दो हफ्तों से दिल्ली में हो रही भारी बारिश के चलते राजधानी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। भारी बारिश की वजह से दिल्ली के कई सारे इलाकों में पानी भरा हुआ है। इस दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत ट्रैफिक के मोर्चे पर देखने को मिल रही है। कई सारी सड़के पानी में डूबी हुई नजर आ रही हैं। जिस वजह से पूरी दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त सी हो गई है। हालांकि यमुना का पानी कम होने के बाद दिल्ली में कई सारी सड़कों को खोल दिया गया ताकि आवाजाही को बहाल किया जा सके। दिल्ली सरकार ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी का जल स्तर हर घंटे 5 सेमी की दर से घट रहा है, रविवार तक स्थिति में काफी सुधार होने की उम्मीद है। हालांकि यातायात की आवाजाही धीरे-धीरे फिर से शुरू हो रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी में कई रास्ते अभी भी बंद हैं।

कुछ रास्तों पर गिरे हुए हैं पेड़

शनिवार देर रात जारी दिल्ली यातायात पुलिस की सलाह के अनुसार, कुछ सड़कों पर जलभराव और पेड़ों के उखड़ने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली वालों को खान मार्केट, तीन मूर्ति गोल चक्कर, जीजीआर-पीडीआर, ए-प्वाइंट से डब्ल्यू-प्वाइंट, कमला एक्सप्रेस बिल्डिंग, एंड्रयूज गंज, खानपुर टी-प्वाइंट, भैरों मार्ग पर अंडर रेलवे ब्रिज जैसे रास्तों से बचने की सलाह दी गई है। इन इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है। ट्रैफिक एडवाइजरी यह भी कहा गया है कि तुगलक रोड जैसे रास्तों से बचना चाहिए क्योंकि बारिश के दौरान पेड़ भी उखड़ गए, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।

Delhi Flood: मौसम विभाग ने बताया रविवार को भी हो सकती है बारिश, फिलहाल बाढ़ से राहत के कोई आसार नहीं


इन रास्तों पर शुरू हो गई है आवाजाही

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक बुलेवार्ड रोड - स्लिप रोड - सर्विस रोड - युधिष्ठिर सेतु के नीचे बाएं मोड़ - रिंग रोड, चंदगी राम अखाड़े से मुकरबा चौक कैरिजवे और चंदगी राम अखाड़े से आईपी कॉलेज तक दोनों कैरिजवे यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। इसके आलावा बुलेवार्ड रोड - स्लिप रोड - सर्विस रोड - युधिष्ठिर सेतु के नीचे बाएं मोड़ - रिंग रोड, चंदगी राम अखाड़े से मुकरबा चौक कैरिजवे और चंदगी राम अखाड़े से आईपी कॉलेज तक दोनों कैरिजवे यातायात के लिए खोल दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि प्रगति मैदान सुरंग पर यातायात की आवाजाही सामान्य है। इसके अलावा, मथुरा रोड से रिंग रोड कैरिजवे तक भैरों मार्ग, आईटीओ से लक्ष्मी नगर तक विकास मार्ग, शांति वन से गीता कॉलोनी तक दोनों कैरिजवे, निशाद राज मार्ग भी खोल दिए गए हैं।

मंत्री आतिशी ने किया ट्वीट

दिल्ली कैबिनेट मंत्री आतिशी ने ट्रैफिक पर एक अपडेट देते हुए बताया कि कश्मीरी गेट आईएसबीटी और भैरों मार्ग को अब वाहनों के लिए सुलभ बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पानी निकालने के बाद मेटकाफ हाउस रोड को भी यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कैबिनेट बैठक की और दिल्ली सरकार द्वारा स्थापित राहत शिविरों में उचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए छह बाढ़ प्रभावित जिलों में मंत्रियों को तैनात किया। सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बाढ़ राहत शिविरों में भोजन, पानी, शौचालय और बिजली जैसी उचित सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट करने और मंत्रियों के साथ समन्वय और सहयोग करने के लिए जल्द ही आदेश जारी किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।