Delhi Flood: मौसम विभाग ने बताया रविवार को भी हो सकती है बारिश, फिलहाल बाढ़ से राहत के कोई आसार नहीं

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई है। दिल्ली में शनिवार की शाम को भी भारी बारिश देखने को मिली थी। जिससे कई सारी जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। आईएमडी (IMD) के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को केवल 3 घंटों के दौरान लगभग 11 मिमी. बारिश देखने को मिली थी

अपडेटेड Jul 16, 2023 पर 8:22 AM
Story continues below Advertisement
देश की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) के निवासियों को बाढ़ से राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है

देश की राजधानी नई दिल्ली (New Delhi) के निवासियों को बाढ़ से राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई है। दिल्ली में शनिवार की शाम को भी भारी बारिश देखने को मिली थी। जिससे कई सारी जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। आईएमडी (IMD) के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को केवल 3 घंटों के दौरान लगभग 11 मिमी. बारिश देखने को मिली थी। बता दें कि दिल्ली के कई सारे इलाके पहले से ही बाढ़ जैसे हालातों से जूझ रहे हैं। पीएम मोदी ने दिल्ली के हाल जानने के लिए शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से बात की।

तीन बच्चों की हुई मौत

वहीं दिल्ली के द्वारका इलाके में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। ये बच्चो एक बन रहे गोल्फ कोर्स में दीवार कूदकर घुस गए थे। वहां पर बने गड्ढे के अंदर डूबने से उन तीनों की ही मौत हो गई। वहीं दिल्ली के मयूर विहार इलाके में बने हुए राहत शिविर में भी पानी भर गया है। साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी जमा हो गया है। दिल्ली के राजघाट, ITO, सुप्रीम कोरट और मथुरा रोड सहित कई सारे इलाकों में बाढ़ का पानी जमा हो गया है। यमुना का जल स्तर भी बढ़ा है। जिस वजह से यमुना बाजार, मयूर विहार, राजघाट, आईटीओ और अक्षरधाम जैसे इलाकों में जलभराव की समस्या अभी भी बनी हुई है।

Himachal Pradesh Flood: हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की तबाही से 8,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 70,000 टूरिस्ट को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया


कश्मीरी गेट पर कम हुआ पानी

यमुना नदी का जल स्तर कम होने से मजनू का टीला से कश्मीरी गेट तक की सड़क की हालत में सुधार देखने को मिला है। भारी बारिश के बाद इन इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया था। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी में बाढ़ के हालात और उससे निपटने के लिए राहत प्रयासों को लेकर सभी मंत्रियों के साथ एक मीटिंग की। मीटिंग के बारे में AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि राहत शिविरों में सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ कायम किए गए हैं। बाढ़ प्रभावित छह जिलों में राहत और बचाव कार्यों की जिम्मेदारी छह मंत्रियों के बीच बांट दी गई है। हमने एलजी वीके सक्सेना को हालात के बारे में बता दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।