Russia Ukraine Conflict: न्यू यॉर्क की एक प्रतिबंध निगरानी साइट (sanctions watchlist site) के अनुसार, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध (Ukraine War) छेड़ने के कारण, रूस (Russia) दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेलने वाला देश (Most Sanctioned Country) बन गया है।
Castellum.AI ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा डोनेतस्क और लुहान्स्क के दो यूक्रेनी विद्रोही क्षेत्रों को "स्वतंत्र राज्य" घोषित करने के एक दिन बाद 22 फरवरी को रूस पर अमेरिका और उसके सहयोगियों की तरफ से प्रतिबंध लगाए गए थे।
रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों की घोषणा के बाद, से कई प्रतिबंधों का सामना किया है।
रूस पर पांच हजार से ज्यादा प्रतिबंध
साइट ने कहा कि 22 फरवरी से पहले रूस के खिलाफ 2,754 प्रतिबंध पहले से ही लागू थे और हमले के बाद के दिनों में 2,778 अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए गए, जिससे कुल 5,532 प्रतिबंध लगे।
BBC ने Castellum.AI का हवाला देते हुए कहा कि रूस की संख्या अब ईरान के 3,616 प्रतिबंधों से आगे निकल गई है और इसने तेहरान को भी शीर्ष स्थान से नीचे कर दिया है।
किस देश ने लगाए कितने प्रतिबंध?
साइट के अनुसार, रूस के खिलाफ सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगाने वाले देशों में पहला नाम स्विट्जरलैंड का है, जिसने 568 प्रतिबंध लागू किए हैं। इसके बाद यूरोपीय संघ (EU) ने 518, कनाडा ने 454, ऑस्ट्रेलिया ने 414, अमेरिका ने 243 और UK और जापान ने 35-35 प्रतिबंध लगाए हैं।
यूक्रेन के खिलाफ हमले को रोकने के कोशिश में दुनिया भर के देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।