यूक्रेन पर रूस का हमला (Russian Attacks on Ukraine) शुरू हुए एक महीना हो गया है। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। द्वितीय विश्वयुद्ध (Second World War) के बाद यह यूरोप का सबसे बड़ा युद्ध है। इसके परमाणु युद्ध (Nuclear War) में बदल जाने का खतरा अब भी बना हुआ है। उधर, यूक्रेन में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार (Democratically Elected Government) को हटाने की रूस की कोशिश नाकाम होती दिख रही है। यह सच है कि एक महीना में रूस यूक्रेन को जीत नहीं पाया है।
