Get App

Russia-Ukraine War: भारत ने UN में यूक्रेन संकट पर रूस को दिया बड़ा झटका, पुतिन की इस मांग के खिलाफ की वोटिंग

भारत ने यूक्रेन के 4 क्षेत्रों पर रूस के अवैध कब्जे की निंदा करने संबंधी मसौदे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में गुप्त मतदान कराने की रूस की मांग के खिलाफ मतदान किया

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 11:28 AM
Russia-Ukraine War: भारत ने UN में यूक्रेन संकट पर रूस को दिया बड़ा झटका, पुतिन की इस मांग के खिलाफ की वोटिंग
भारत सहित 107 देशों ने रूस के खिलाफ मतदान किया

Russia-Ukraine War: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन से जुड़े एक मुद्दे पर रूस को करारा झटका दिया है। भारत ने यूक्रेन के 4 क्षेत्रों पर रूस के अवैध कब्जे की निंदा करने संबंधी मसौदे पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में गुप्त मतदान कराने की रूस की मांग के खिलाफ मतदान किया। भारत सहित 100 से अधिक देशों ने सार्वजनिक मतदान के लिए मतदान किया है।

UNGA ने सोमवार को अल्बानिया के उस प्रस्ताव पर मतदान किया, जिसमें रूस के अवैध तथाकथित जनमत संग्रह और दोनेस्तक, खेरसॉन, लुहान्स्क और जापोरिज्जिया पर अवैध रूप से कब्जा करने के प्रयास की निंदा करने संबंधी मसौदा प्रस्ताव पर सार्वजनिक मतदान की मांग की गई थी। वहीं, रूस ने इस प्रस्ताव पर गुप्त मतदान की मांग की थी।

107 देशों ने रूस के खिलाफ किया मतदान

भारत सहित संयुक्त राष्ट्र के 107 सदस्य देशों ने रिकॉर्ड वोट यानी सार्वजिनक मतदान के पक्ष में मतदान किया, जिससे रूस की यह मांग खारिज हो गई। केवल 13 देशों ने गुप्त मतदान के पक्ष में मतदान किया, जबकि 39 देश मतदान में शामिल नहीं हुए। चीन ने भी मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें