क्या दुनिया का सबसे ताकतवर देश दिवालिया होने के रास्ते पर बढ़ रहा है? यह सवाल आपको चौंका सकता है। लेकिन, टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क के बयान के बाद कई लोग यह सवाल पूछ रहे हैं। मस्क ने 11 फरवरी को कहा है कि अगर सरकार ने अपना बजट नहीं घटाया तो अमेरिका दिवालिया हो जाएगा। मस्क के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। खासकर तब जब अमेरिका के नए राष्ट्रपति ने मस्क को सरकार के खर्च में कमी लाने के उपाय करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
