US Midterm Elections: ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को प्रतिनिधि सभा में मिला बहुमत, बाइडेन की बढ़ी मुसीबत!

US Midterm Elections: डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ने प्रतिनिधि सभा में बहुमत का आकड़ा हासिल कर लिया है। इससे पार्टी की 2024 की राह भी थोड़ी आसान हो जाएगी

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 9:40 AM
ट्रंप की पार्टी ने निचले सदन में 218 सीटें जीतें ली हैं।

US Midterm Elections: अमेरिका में हाल ही में हुए मध्यावधि चुनाव के एक हफ्ते बाद विरोधी दल रिपब्लिकन पार्टी ने निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (house of representatives) में बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया। उसे 218 सीटें मिल गईं हैं, जो बहुमत के लिए जरूरी हैं। लेकिन यह मामूली अंतर ही है। जबकि डेमोक्रेट्स के खाते में 210 सीटें गई हैं। मध्यावधि चुनाव के बाद डेमोक्रेट्स ने सीनेट में 50 सीटें जीतकर अपना बहुमत बरकरार रखा है। वहीं रिपब्लिकन को 49 सीटें मिली हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस जीत के लिए रिपब्लिकन पार्टी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि वे सभी के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

रिपब्लिकन को बहुमत से बाइडन की मुश्किलें बढ़ेंगी

राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में अपनी पार्टी डेमोक्रेट के बहुमत साथ पदभार संभाला था। इधर रिपब्लिकन पार्टी को निचले सदन में अब बहुमत हासिल हो गया है। ऐसे में बाइडेन बचे 2 साल के कार्यकाल में उनके लिए कई तरह की मुसीबतें खड़ी हो सकती हैं। बाइडेन को निचले सदन में नए कानून या विधेयक पारित कराने में कई तरह की कठिनियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी को उच्च सदन सीनेट में अभी भी बहुमत है। यहां से न्यायिक और प्रशासन की नियुक्ति के आदेशों को पारित कराने में सफल रहेगी। लेकिन, ऐसे अहम विधेयकों, जिनका दोनों सदनों में बहुमत से पारित होना जरूरी है। उनमें दिक्कतें आ सकती हैं। रिपब्लिकन पार्टी उनके खिलाफ मतदान कर बाइडन की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।

जानिए अमेरिका में मध्यावधि चुनावों का गुणा-भाग, किसके सिर होगा जीत का ताज?


2024 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ेंगे डोनाल्ड ट्रम्प

रिपब्लिकन पार्टी को प्रतिनिधि सभा में बहुमत उस समय मिला है। , जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2024 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का एलान किया है। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार होंगे। ट्रंप ने एक सार्वजनिक संबोधन में कहा कि अमेरिका को फिर से महान और गौरवशाली बनाने के लिए मैं आज रात संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर रहा हूं। यह केवल अमेरिकी सपने को बचाने की शुरुआत है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।