Get App

'वह भारतीय हैं या अश्वेत?' अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस पर नस्लीय कमेंट कर घिरे ट्रंप

US Presidential Election 2024: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह जानबूझकर अश्वेत पहचान भुनाने में लगी हैं। ट्रंप की कमला हैरिस पर अश्वेत को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद छिड़ सकता है

Akhileshअपडेटेड Aug 01, 2024 पर 2:10 PM
'वह भारतीय हैं या अश्वेत?' अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस पर नस्लीय कमेंट कर घिरे ट्रंप
US Presidential Election 2024: कमला हैरिस पर डोनाल्ड ट्रंप ने नस्लीय टिप्पणी करते हुए कहा कि वह पहले भारतीय थीं अब अचानक से अश्वेत हो गईं (Photo- CNN)

US Presidential Election 2024: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करते हुए उनसे पूछा कि वह "भारतीय हैं या अश्वेत।" इस पर डेमोक्रेटिक पार्टी की उनकी प्रतिद्वंद्वी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कमला हैरिस ने पूर्व राष्ट्रपति की टिप्पणी को 'विभाजनकारी' और 'अनादर' का 'वही पुराना राग अलापना' बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए ट्रंप की कमला हैरिस पर अश्वेत को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद छिड़ सकता है।

78 वर्षीय ट्रंप ने दावा किया कि उपराष्ट्रपति हैरिस ने केवल अपनी एशियाई-अमेरिकी विरासत पर ही जोर दिया है जबकि उन्होंने दावा किया कि 'वह एक अश्वेत हैं।' ट्रंप ने बुधवार को शिकागो में 'नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लैक जर्नलिस्ट्स' सम्मेलन में कहा, "मैं उन्हें लंबे समय से अप्रत्यक्ष रूप से जानता हूं। वह हमेशा से भारतीय मूल की बताती थीं और केवल भारतीय मूल को बढ़ावा दे रही थीं। कई साल पहले तक मुझे नहीं पता था कि वह अश्वेत हैं, अब वह अश्वेत के रूप में पहचान बनाना चाहती हैं।"

उन्होंने कहा, "तो मुझे नहीं पता वह भारतीय हैं या वह अश्वेत हैं?" बता दें कि हैरिस की मां मूल रूप से भारत की हैं और उनके पिता जमैका से हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह जानबूझकर अश्वेत पहचान भुनाने में लगी हैं।

कमला ने किया पलटवार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें