Get App

अमेरिकी व्हिसलब्लोअर Edward Snowden को पुतिन ने दी रूसी नागरिकता, 9 साल पहले खोला था US खुफिया एजेंसियों के राज

Edward Snowden आज से करीब 9 साल पहले सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने डॉक्यूमेंट्स लीक कर अमेरिकी की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) के कई खुफिया सर्विलांस ऑपरेशंस का खुलासा कर दिया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 10:56 PM
अमेरिकी व्हिसलब्लोअर Edward Snowden को पुतिन ने दी रूसी नागरिकता, 9 साल पहले खोला था US खुफिया एजेंसियों के राज
एडवर्ड स्नोडन ने साल 2013 में रूस में शरण ली थी और तब से वह वहीं रह रहे हैं

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने सोमवार 26 अगस्त को अमेरिकी के पूर्व इंटेलीजेंस कॉन्ट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन (Edward Snowden) को रूसी नागरिकता प्रदान की। एडवर्ड स्नोडन पहली बार आज से करीब 9 साल पहले सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने डॉक्यूमेंट्स लीक कर अमेरिकी की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी (NSA) के कई खुफिया सर्विलांस ऑपरेशंस का खुलासा कर दिया था।

स्नोडेन ने बताया कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी देश और विदेशों में लोगों की निगरानी के कई कार्यक्रम चलाती हैं। स्नोडेन के खुलासों पर उस समय दुनिया भर में काफी विवाद हुआ था और अमेरिका की सरकार पर ऊंगली उठाए गए थे। इसके बाद साल 2013 में अमेरिकी अथॉरिटीज ने स्नोडेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरकारी संपत्ति की जासूसी और चोरी के आरोप लगाए।

केस दर्ज होने के बाद 39 वर्षीय एडवर्ड स्नोडन गिरफ्तारी से बचने के लिए अमेरिका छोड़कर भाग गए और 2013 में उन्होंने रूस में शरण ली। तब से वह रूस में ही रह रहे हैं। अमेरिकी अधिकारी सालों से स्नोडन को अमेरिका वापस लाने की कोशिश में लगे थे, जिससे उनके ऊपर जासूसी के आरोपों में आपराधिक मुकदमा चलाया जा सके।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें