Get App

WHO की अमीर देशों से अपील, बच्चों को कोविड का टीका लगाने के बदले गरीब देशों को दान में दें वैक्सीन

WHO चीफ टेड्रोस एडहानॉम घेब्रेयसस ने अमीर देशों से अपील की है कि वे बच्चों को कोविड का टीका लगाने के बदले गरीब देशों को वैक्सीन दान में दें

MoneyControl Newsअपडेटेड May 15, 2021 पर 12:17 PM
WHO की अमीर देशों से अपील, बच्चों को कोविड का टीका लगाने के बदले गरीब देशों को दान में दें वैक्सीन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) चीफ ‎टेड्रोस एडहानॉम घेब्रेयसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने अमीर देशों से अपील की है कि वे बच्चों को कोविड की वैक्सीन लगाने के बदले कोरोना के टीका की खुराकें कोवाक्स में दान करें, ताकि ये टीके गरीब देशों के जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके और उनका जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी का दूसरा साल बेहद घातक और जानलेवा है।

WHO चीफ ने ये बातें ऐसे समय में कही हैं जब अमेरिका और कनाडा जैसे देश अपने बच्चों और टीनएजर्स को कोविड का टीका लगा रहे हैं, जबकि कई गरीब देशों में अब तक स्वास्थ्यकर्मियों, डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोविड का टीका नहीं लग पाया है।

इस वजह से WHO चीफ ने कहा कि हेल्दी लोगों के बदले कोविड का टीका लगाने के बदले अमीर देशों को वैक्सीन कैवैक्स ग्लोबल वैक्सीन शेयरिंग स्कीम को दान करना चाहिए। WHO चीफ ‎टेड्रोस एडहानॉम घेब्रेयसस ने कहा कि कोविड वैक्सीन की अधिकतम सप्लाई केवल अमीद देशों को हुई है, जहां कोविड के लो रिस्क लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, जबकि गरीब देशों के हाई रिस्क लोग अभी भी वैक्सीन से महरूम हैं।

आपको बता दें कि अब तक 210 देशों में कोविड वैक्सीन की 1.4 बिलियन डोज लोगों को लगाई जा चुकी है। इनमें से 44% डोज हाई-इनकम वाले देशों के लोगों को लगाई गई है, जबकि इनकी जनसंख्या केवल 16% है। वहीं, सबसे गरीब 29 देशों में केवल 0.3% वैक्सीन की डोज लगाई गई है, जबकि विश्व में इन देशों की जनसंख्या करीब 10% है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें