Get App

Omicron: बहुत तेजी से फैला रहा अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रॉन का नया वेरिएंट BA.2, अब तक 57 देशों में दे चुका है दस्तक

WHO ने कहा है कि Omicron का सब वेरिएंट BA.2 जिस रफ्तार से यह बढ़ रहा है वह आने वाले दिनों में खतरनाक साबित हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 02, 2022 पर 11:21 AM
Omicron: बहुत तेजी से फैला रहा अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रॉन का नया वेरिएंट BA.2, अब तक 57 देशों में दे चुका है दस्तक
कुछ अध्ययनों से संकेत मिलता है कि BA.2 ओरिजिनल वेरिएंट की तुलना में और भी अधिक संक्रामक हो सकता है

देश में कोरोना के कम होते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की चेतावनी चिंता बढ़ाने वाली है। डब्ल्यूएचओ ने चेताया है कि कुछ क्षेत्रों में भले ही कोरोना के मामले आने की रफ्तार थमी है, लेकिन खतरा बरकरार है। WHO ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के अत्यधिक संक्रामक ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) का एक नया सब वेरिएंट पाया गया है और कुछ अध्ययनों से संकेत मिलता है कि यह ओरिजिनल वेरिएंट की तुलना में और भी अधिक संक्रामक हो सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट का नया वेरिएंट BA.2 बहुत तेजी से फैल रहा है और अब तक यह 57 देशों में पाया जा चुका है। बता दें कि ओमीक्रोन का पता दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका में चला था और दो महीनों से कम समय में यह पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

Delhi Air Quality: दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' कैटेगरी में पहुंचा, कोहरे की वजह से विजिबिलिटी हुई कम

WHO ने अपने साप्ताहिक अपडेट रिपोर्ट्स में कहा कि पिछले महीने एकत्र किए गए सभी कोरोनावायरस सैंपलों का 93 प्रतिशत कवर करने वाला ओमीक्रोन वेरिएंट के कई अलग-अलग सब-वेरिएंट्स हैं। इनमें BA.1, BA.1.1, BA.2 और BA.3 जैसे सब-वेरिएंट शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें