Get App

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आखिर क्यों इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा?

जॉनसन के खिलाफ कैबिनेट मंत्रियों का असंतोष बुधवार को खुलकर सामने आ गया था। उनके वरिष्ठ दो मंत्रियों ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और साजिद जावेद (Sajid Javed) ने इस्तीफा दे दिया था। भारतवंशी सुनक इंफोसिस (Infosys) के को-फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति के दामाद हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 07, 2022 पर 9:10 PM
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आखिर क्यों इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा?
जॉनसन करीब तीन साल तक सत्ता में रहे। फिर, उनकी अपनी ही पार्टी में उनके खिलाफ बगावत हो गई।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने आखिरकार इस्तीफा दे दिया। पिछले 48 घंटों में 50 मंत्रियों के इस्तीफे के बाद उनके पास इस्तीफा देने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं था। जॉनसन करीब तीन साल तक सत्ता में रहे। फिर, उनकी अपनी ही पार्टी में उनके खिलाफ बगावत हो गई। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों ने कहा है कि उन्हें जॉनसन में भरोसा नहीं रह गया है।

जॉनसन के खिलाफ कैबिनेट मंत्रियों का असंतोष बुधवार को खुलकर सामने आ गया था। उनके वरिष्ठ दो मंत्रियों ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और साजिद जावेद (Sajid Javed) ने इस्तीफा दे दिया था। भारतवंशी सुनक इंफोसिस (Infosys) के को-फाउंडर एनआर नारायणमूर्ति के दामाद हैं। वह ब्रिटेन के फाइनेंस मिनिस्टर थे। जावेद हेल्थ मिनिस्टर थे। दोनों के इस्तीफे को जॉनसन के खिलाफ ब्रिटिश कैबिनेट में विद्रोह के रूप में देखा गया था।

सवाल है कि ब्रेग्जिट का प्रोसेस पूरा करने के वादे के साथ सत्ता में आने वाले जॉनसन अपना कार्यकाल क्यों नहीं पूरा कर पाए? उन्होंने सिर्फ तीन साल में अपने ही मंत्रियों का भरोसा क्यों खो दिया? इन सवालों के जवाब जानने के लिए हमें उन स्कैंडल की तह में जाना होगा, जो पिछले कुछ समय से जॉनसन का पीछा नहीं छोड़ रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें