Get App

क्या पाकिस्तान के भी जल्द दिवालिया होने की खबर आने वाली है? जानिए कितने खराब हो चुके हैं हालात

जून में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 8.24 अरब डॉलर रह गया था। गंभीर हालात को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने सरकार को सभी गैर-जरूरी चीजों के आयात पर रोक लगा देने की सलाह दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 11, 2022 पर 7:55 PM
क्या पाकिस्तान के भी जल्द दिवालिया होने की खबर आने वाली है? जानिए कितने खराब हो चुके हैं हालात
पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक State Bank of Pakistan ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मंडराते खतरे के बारे में बता दिया है।

श्रीलंका (Sri Lanka) के बाद पाकिस्तान (Pakistan) दिवालिया होने की तरफ बढ़ रहा है। वह विदेशी कर्ज पर डिफॉल्ट कर सकता है। इसकी वजह यह है कि उसका विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) बहुत घट गया है। इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसियों ने यह आशंका जताई है।

श्रीलंका में संकट की शुरुआत भी इसी तरह हुई थी। कोरोना की महामारी के चलते श्रीलंका का पर्यटन उद्योग ठप पड़ गया। इससे एक तरफ जहां विदेशी मुद्रा का बड़ा स्रोत बंद हो गया। दूसरी तरफ इससे सरकार को होने वाली कमाई का रास्ता बंद हो गया।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, श्रीलंका और जांबिया के बाद तुर्की, मिस्र, इथोपिया, पाकिस्तान, घाना और अल सल्वाडोर विदेशी कर्ज चुकाने में नाकाम रह सकते हैं। इसका असर बहुत व्यापक होगा। इसकी वजह यह है कि अभी वैश्विक हालात ठीक नहीं हैं। ईंधन और खानेपीने की चीजों के दाम बहुत बढ़ गए हैं। दुनियाभर में इंटरेस्ट रेट्स बढ़ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें