Twitter 2013 में स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हुई थी। इसके बाद से उसने एक-दो बार ही प्रॉफिट कमाया है। हालांकि, दुनिया में उसकी धाक काफी ज्यादा है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल दुनिया के सबसे पावरफुल लोग करते हैं। सवाल है कि क्या एलन मस्क (Elon Musk) के पास जाने के बाद यह ज्यादा प्रॉफिट कमाना शुरू करे देगी?
