फ्रांस के सबसे बिजी रेल टर्मिनल की ओर जाने वाली पटरियों पर दूसरे वर्ल्ड वॉर का एक बम मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और पेरिस के गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से बंद करना पड़ा। फ्रांसी की नेशनल रेलवे कंपनी SNCF के अनुसार, सेंट-डेनिस के उपनगर में रूटीन मेंटेनेंस वर्क के दौरान रात में पटरियों के बीच में विस्फोटक उपकरण पाया गया। उपनगरीय RER B ट्रेन सर्विस ने X पर पुष्टि की कि यह बम दूसरे विश्व युद्ध के समय का है।
