यागी तूफान ने म्यांमार में तबाही मचा दी। इस तूफान के कारण कई क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। जिससे 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 77 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। बाढ़ की वजह से 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। हालात बेहद खराब है। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इधर भारत म्यांमार की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। बता दें कि इस साल एशिया के सबसे शक्तिशाली तूफान टाइफून यागी ने एक सप्ताह पहले म्यांमार, लाओस और वियतनाम में भारी तबाही मचाई थी।
