दुनिया में कई अनोखी जगहें हैं, जो अपने अजीब मौसम और प्राकृतिक घटनाओं के लिए जानी जाती हैं। इनमें कई ऐसी जहग हैं, जहां हमेशा बाढ़ का खतरा होता, तो कहीं इतनी बारिश होती है कि रहना मुश्किल हो जाए। कुछ जगहों पर तापमान इतना ज्यादा है कि जनजीवन अस्त-व्यस्त ही हो जाए, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां कभी बारिश नहीं हुई हो? यह चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन यमन की राजधानी सना के पश्चिम में स्थित अल हुतैब गांव एक ऐसी जगह है, जहां आज तक कभी बारिश नहीं हुई है।
