न्यूजीलैंड में देश के युवा नहीं खरीद पाएंगे सिगरेट, सरकार बिक्री पर लगाएगी पाबंदी

नए नियमों के मुताबिक, 14 साल से कम लोगों को 2027 से कभी भी इस प्रशांत देश में सिगरेट खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 5:13 PM
सिगरेट के अंत की शुरुआत

तंबाकू का सेवन और स्मोकिंग करना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक है। लेकिन, कई तरह की चेतावनी और सलाह के बाद भी लोग स्मोकिंग और तंबाकू खाना नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच न्यूजीलैंड (New Zealand) ने तंबाकू इंडस्ट्री (tobacco industry) पर दुनिया की सबसे कठिन पाबंदी लगाने की तैयारी की है। सरकार ने तर्क दिया कि धूम्रपान को कम करने के अन्य प्रयासों में बहुत लंबा समय लग रहा था। 14 साल से कम लोगों को 2027 से कभी भी इस प्रशांत देश में सिगरेट खरीदने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य तंबाकू बेचने और सभी प्रोडक्ट्स में निकोटीन (nicotine) के स्तर में कटौती करना है।

न्यूजीलैंड की एसोसिएट स्वास्थ्य मंत्री (Associate Minister of Health) आयशा वेराल (Ayesha Verrall) ने एक बयान में कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि युवा कभी धूम्रपान शुरू न करें। लिहाजा हम युवाओं के नए समूहों को धूम्रपान करने वाले तंबाकू उत्पादों को बेचना या आपूर्ति करने को अपराध (offence) बना देंगे। जीलैंड सरकार के मुताबिक, बीते दशक में धूम्रपान की दर में गिरावट आई है। फिलहाल, न्यूजीलैंड में 18 साल से कम उम्र के लोगों को तंबाकू बेचने पर रोक है।

Beijing Olympics 2022: 'चुकानी पड़ेगी कीमत', ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करने वाले देशों को चीन की चेतावनी

अगर कुछ भी नहीं बदलता है, तो फिर धूम्रपान दर 5 फीसदी से कम होने तक दशकों लगेंगे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, न्यूजीलैंड में 15 साल से अधिक उम्र के लोग 11.6 फीसदी धूम्रपान करते हैं। साल 2022 के अंत तक इसे कानून बनाने के मकसद से सरकार अगले साल जून में संसद में कानून पेश करने करेगी। हालांकि, सरकार ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि नए नियमों की पुलिस देखरेख होगी या नहीं या वे अन्य देशों से यहां आने वाले लोगों पर किस तरह से लागू करेंगे। खबर है कि ये पाबंदियां चरणबद्ध तरीके से 2024 से लगाई जाएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।