Beijing Olympics 2022: 'चुकानी पड़ेगी कीमत', ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार करने वाले देशों को चीन की चेतावनी

चीन ने कहा कि "राजनीतिक मुद्दों" के लिए ओलंपिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना अनैतिक है

अपडेटेड Dec 09, 2021 पर 4:53 PM
राजनयिक बहिष्कार करने वाले देशों को चीन की चेतावनी (Xi jinping)

चीन (China) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और तीन दूसरे पश्चिमी देश जो 2022 के बीजिंग ओलंपिक (Beijing Olympics 2022) का राजनयिक बहिष्कार कर रहे हैं, उन्हें इसकी "कीमत चुकानी पड़ेगी।" चीन इन देशों को खेल का संयुक्त राजनयिक बहिष्कार करने पर पछताने की चेतावनी देते हुए कहा कि "राजनीतिक मुद्दों" के लिए ओलंपिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना अनैतिक है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, 'अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और कनाडा द्वारा राजनीतिक हेरफेर के लिए ओलंपिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अनैतिक है और वे देश अपने इस गलत काम की कीमत चुकाएंगे।'

सबसे पहले अमेरिका ने बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार की घोषणा की थे, जिसके बाद इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम और कनाडा का नाम भी शामिल हो गया था।


कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार को चीनी सरकार द्वारा मानवाधिकारों के बार-बार उल्लंघन का हवाला देते हुए इस सर्दी में बीजिंग ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में कोई राजनयिक प्रतिनिधित्व नहीं भेजने का कारण बताया।

China: पत्रकारों के लिए सबसे बड़ा जेल है चीन, शी जिनपिंग सरकार के हिरासत में हैं 127 पत्रकार

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूनाइटेड किंगडम की तरफ से भी इसी तरह के कारणों का हवाला दिया गया है, जो चीन के साथ कई मुद्दों पर बढ़ते विवाद को बढ़ावा देते हैं।

संबंधित देशों की ओलंपिक समितियों के अनुसार, इन सभी देशों के एथलीट अभी भी 2022 शीतकालीन ओलंपिक में भाग ले सकते हैं, क्योंकि बहिष्कार केवल राजनयिक प्रतिनिधित्व के स्तर तक सीमित है।

ऑस्ट्रेलिया के ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने पहले संकेत दिया था कि राजनयिक संबंधों में मौजूदा स्थिति को ठीक करने की जवाबदेही पूरी तरह से पश्चिमी पक्ष की है।

इस पर ऑस्ट्रेलिया में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा, "पहाड़ नदी को समुद्र में बहने से नहीं रोक सकते हैं।" ओलंपिक जैसे मल्टी-स्पोर्ट्स आयोजन में सफलता एथलीटों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है, न कि अधिकारियों की उपस्थिति पर।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।