यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का हौसला बरकरार है। G7 की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने G7 देशों से एंटी-एयरक्राफ्ट डिफेंस सिस्टम मांगा। उन्होंने रूस पर और प्रतिबंध लगाने की भी मांग की। रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला शुरू किया था। चार महीने बाद भी रूस का हमला जारी है।
