1 December 2023 Rule Change: हर महीने की पहली तारीख को पैसे से जुड़े कई नियमों पर होता है जिसका सीधा असर आपकी जेब और लाइफ पर पड़ता है। आज 1 दिसंबर 2023 के दिन कई नियमों बदलाव हो गया है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 21 रुपये बढ़ गए हैं। अगर पेंशनर्स कल लाइफ सर्टिफिकेट नहीं जमा कर पाए तो उन्हें पेंशन नहीं मिलेगी। वहीं, यूपीआई आईडी जो पिछले तीन साल से एक्टिव नहीं हैं, वह बंद हो जाएगी। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..
दिसंबर की पहली तारीख को ही आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लग गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने देश भर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। दिल्ली में एक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 21 रुपये बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1775.50 रुपये की जगह 1796.50 रुपये हो गए हैं। राहत की बात ये है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
पेंशनर्स कल 30 नवंबर 2023 को अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं कर पाए तो उन्हें आज 1 दिसंबर को दिक्कत हो सकती है। पेंशन सिस्टम में लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट नहीं होने से आपको पेंशन नहीं मिलेगी।
बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर करना है साइन
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी बैंकों को अपने ग्राहकों को बैंक लॉकर के नए समझौते पर साइन करवाने के लिए कहा है। ये काम बैंक को 31 दिसंबर 2023 तक पूरा करना है। अगर आपका भी किसी भी ब्रांच में बैंक लॉकर है तो वहां जाकर अपने नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर साइन जरूर कर दें। वरना आपको बाद में परेशानी हो सकती है।
आधार में फ्री अपडेशन करने की अंतिम तिथि
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट के अनुसार यदि आपने पिछले 10 सालों में अपनी आधार जानकारी को अपडेट नहीं किया है, तो आप इसे 14 दिसंबर तक मुफ्त में कर सकते हैं।
HDFC Bank के कार्ड Regalia के नए नियम
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने Regalia क्रेडिट कार्ड के कुछ नियमों में बदलाव किया है। ये नियम कार्ड के लाउंज इस्तेमाल को लेकर है। 1 दिसंबर से लाउंज एक्सेस पाने के लिए कुछ शर्तों को पूरा होना जरूरी है। अब कोई भी Regalia क्रेडिट कार्ड खर्च के आधार पर ही लाउंज एक्सेस नहीं कर पाएगा। लाउंज का एक्सेस लेने के लिए क्रेडिट कार्ड यूजर्स को एक कैलेंडर तिमाही (जनवरी-मार्च, अप्रैल-जून, जुलाई-सितंबर, अक्टूबर-दिसंबर) में 1 लाख रुपये या अधिक खर्च करना होगा।
एमएफ, डीमैट नॉमिनी के लिए अंतिम तिथि
मौजूदा डीमैट अकाउंटहोल्डर, म्यूचुअल फंड यूनिट धारकों के लिए नॉमिनी का ऑप्शन देने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 है।
31 दिसंबर 2023 के बाद बंद हो जाएगी आईडी
अगर आपकी भी ऐसी कोई UPI आईडी है जिसे आपने पिछले एक साल में इस्तेमाल नहीं किया है तो उसे एक्टिवेट कर लें। यानी, उस आईडी का इस्तेमाल करके ट्रांजेक्शन को पूरा कर लें। हालांकि, यूपीआई आईडी को डी-एक्टिवेट करने से पहले बैंक आपको ई-मेल या मैसेज के जरिये नोटिफिकेशन भेजेगा। आपको भी अपने UPI आईडी के स्टेटस के बारे में पता चल जाएगा।