Get App

भारतीयों को मिलते हैं 10 तरह के वीजा, जानें किन्हें मिलता है ये वीजा और कौन कर सकता है इस्तेमाल

Types of Visa: भारत में नागरिकों को 10 तरह के वीजा मिलते हैं। टूरिस्ट वीजा, स्टूडेंट वीजा, बिजनेस वीजा, ट्रांजिट वीजा जैसे पूरे 10 तरह के वीजा होते हैं जो भारतियों को मिलते हैं। अगर आपको विदेश जाना है जो आपको उस देश का वीजा लेना होता है। बिना वीजा के आप उस कंट्री में एंट्री नहीं कर सकते

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2023 पर 6:51 PM
भारतीयों को मिलते हैं 10 तरह के वीजा, जानें किन्हें मिलता है ये वीजा और कौन कर सकता है इस्तेमाल
Types of Visa: भारत में नागरिकों को 10 तरह के वीजा मिलते हैं।

Types of Visa: भारत में नागरिकों को 10 तरह के वीजा मिलते हैं। टूरिस्ट वीजा, स्टूडेंट वीजा, बिजनेस वीजा, ट्रांजिट वीजा जैसे पूरे 10 तरह के वीजा होते हैं जो भारतियों को मिलते हैं। अगर आपको विदेश जाना है जो आपको उस देश का वीजा लेना होता है। बिना वीजा के आप उस कंट्री में एंट्री नहीं कर सकते। यहां आपको भारतीयों को मिलने वाले वीजा के बारे में बता रहे हैं।

टूरिस्ट वीजा: किसी भी देश में टूरिस्ट के रूप में जाने की इच्छा रखने वालों को उस देश की सरकार टूरिस्ट वीजा जारी करती है। टूरिस्ट वीजा पर जाने वालों को उस देश में काम करने, कॉलेज में एडमिशन लेने या देश में किसी भी गतिविधि में भाग लेने की अनुमति नहीं है।

ट्रांजिट वीजा: ट्रांजिट वीजा तब जारी किया जाता है जब किसी को एक देश से तीसरे देश में जाना होता है। मान लीजिए आपको कनाडा जाना है और आपकी फ्लाइट दुबई से होकर जा रही है तो आपको दुबई के लिए ट्रांजिट वीजा लेना होगा।

बिजनेस वीजा: बिजनेस वीजा उन लोगों को दिया जाता है जो बिजनेस या आधिकारिक काम के लिए आते हैं। यही वीजा नौकरी करने वालों को भी जारी किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें