Get App

SIP Calculator: ₹10000 की SIP से 20 साल में बन सकते हैं ₹1.50 करोड़, समझिए पूरा कैलकुलेशन

SIP Calculator: हर महीने ₹10,000 की SIP से 20 साल में ₹24 लाख निवेश होंगे। 10%, 12% और 15% सालाना रिटर्न के हिसाब से फंड ₹75.94 लाख से ₹1.50 करोड़ तक पहुंच सकता है। जानिए तीनों स्थितियों का पूरा कैलकुलेशन।

Suneel Kumarअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 4:18 PM
SIP Calculator: ₹10000 की SIP से 20 साल में बन सकते हैं ₹1.50 करोड़, समझिए पूरा कैलकुलेशन
अगर आपकी SIP पर सालाना औसतन 15% रिटर्न मिलता है, तो 20 साल बाद करीब ₹1.50 करोड़ जमा हो सकते हैं।

SIP Calculator: हर कोई चाहता है कि भविष्य के लिए उसके पास अच्छा-खासा पैसा जमा हो। लेकिन इसके लिए हर महीने लाखों रुपये निवेश करना जरूरी नहीं है। आप सिर्फ ₹10,000 की SIP से भी लंबी अवधि में बड़ा फंड बना सकते हैं। खास बात यह है कि निवेश पर मिलने वाला रिटर्न जितना ज्यादा होगा, कंपाउंडिंग का फायदा भी उतना ही बढ़ेगा।

अगर आप 20 साल तक लगातार ₹10,000 की SIP करते हैं, तो 10%, 12% और 15% सालाना रिटर्न के हिसाब से कितना पैसा जमा हो सकता है? आइए आसान कैलकुलेशन से समझते हैं।

20 साल में कितना बनेगा फंड?

मान लीजिए आप हर महीने ₹10,000 की SIP शुरू करते हैं। आप इसे लगातार 20 साल तक जारी रखते हैं। इस दौरान आपके कुल 240 किस्तों के जरिए ₹24 लाख जमा होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें