Wealth Creation: आज के दौर में अच्छी कमाई के बावजूद पैसा बचाना आसान नहीं है। लेकिन एक 27 साल के IT प्रोफेशनल ने सिर्फ 6 साल में ₹1.5 करोड़ की नेटवर्थ बना ली। खास बात यह है कि इस सफर की शुरुआत साल 2020 में सिर्फ ₹45,000 महीने के स्टाइपेंड से हुई थी।

Wealth Creation: आज के दौर में अच्छी कमाई के बावजूद पैसा बचाना आसान नहीं है। लेकिन एक 27 साल के IT प्रोफेशनल ने सिर्फ 6 साल में ₹1.5 करोड़ की नेटवर्थ बना ली। खास बात यह है कि इस सफर की शुरुआत साल 2020 में सिर्फ ₹45,000 महीने के स्टाइपेंड से हुई थी।
इस शख्स ने अपनी पूरी कहानी Reddit पर शेयर की है। उसने बताया कि नौकरी बदलने, साइड इनकम, नियमित निवेश और खर्चों पर कंट्रोल रखने से वह इस मुकाम तक पहुंचा। करीब डेढ़ साल पहले उसने ₹1 करोड़ की नेटवर्थ का आंकड़ा पार किया था। अब उसकी नेटवर्थ ₹1.5 करोड़ हो गई है।
चार बार बदली नौकरी, तेजी से बढ़ी कमाई
Reddit पोस्ट के मुताबिक, कॉलेज से निकलने के बाद इस IT प्रोफेशनल ने चार बार नौकरी बदली। इससे उसकी कमाई बढ़ाने में काफी मदद मिली। उसने बताया कि हर साल अप्रेजल के दौरान सैलरी में आमतौर पर करीब 5% की बढ़ोतरी होती थी। ऐसे में नौकरी बदलना उसकी इनकम बढ़ाने का बड़ा जरिया बना।
साइड हसल से भी हुई कमाई
इस शख्स ने अपनी नेटवर्थ बढ़ाने में साइड हसल यानी नौकरी के अलावा दूसरे कामों से होने वाली कमाई को भी अहम बताया। उन्होंने 2024 से इन अतिरिक्त कामों के जरिए कमाई शुरू की। हालांकि, कई बार काम का दबाव इतना बढ़ जाता था कि वह साइड इनकम पर लगातार ध्यान नहीं दे पाते थे।
हर साल निवेश बढ़ाने की कोशिश
निवेश के मामले में उन्होंने म्यूचुअल फंड का सहारा लिया। हालांकि, छह साल में उनके निवेश का XIRR करीब 7% ही रहा। उन्होंने खुद इसे बहुत अच्छा रिटर्न नहीं माना। इसके बावजूद निवेश जारी रखा।
उनकी कोशिश रहती थी कि हर साल निवेश की रकम में कम से कम 30% की बढ़ोतरी करे। पोस्ट के मुताबिक, वह 2026 में करीब ₹40 लाख का नया निवेश करने की योजना बना रहे हैं। उनके मुताबिक, हर साल निवेश बढ़ाने की आदत ने उन्हें अपने लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद की।
खर्चों पर कंट्रोल रखना रहा अहम
इस IT प्रोफेशनल ने कम खर्च करने की आदत को भी अपनी सफलता की बड़ी वजह बताया। उन्होंने बताया कि वह खर्च कम रखने के लिए वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देता था। इसके लिए उन्होंने बढ़ाने के कुछ मौकों को भी छोड़ दिया।
उन्होंने माना कि निवेश से उसे बहुत ज्यादा रिटर्न नहीं मिला और इस सफर में कई मुश्किलें भी आईं। लेकिन उन्होंनेअपनी रणनीति नहीं बदली। नियमित निवेश और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखा।
अपनी पोस्ट के आखिर में उन्होंनेकहा कि पीछे मुड़कर देखने पर यह सफर पूरी तरह सही था या नहीं, यह कहना मुश्किल है। हर फैसले के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। लेकिन अपने लक्ष्य पर टिके रहना उनका सोचा-समझा फैसला था। आज वह इस बात से संतुष्ट हैं कि छह साल में ₹1.5 करोड़ की नेटवर्थ बना पाए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।