Fixed Deposit: अगर आप अपनी जमा पूंजी को सुरक्षित तरीके से निवेश करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प हो सकता है। एफडी में निवेश करने पर आपको एक तय पीरियड के बाद गारंटी रिटर्न यानी इनकम देता है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में अगर कोई बैंक आपको 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज देता है तो यह बहुत अच्छा रिटर्न है। आइए आज जानते हैं ऐसे 4 बैंकों के बारे में जो अगस्त महीने से अपने ग्राहकों को 8.6% तक का ब्याज दे रहे हैं।
