Get App

Financial Planning: दिवाली के खर्चों के बीच निपटा लें ये 5 जरूरी काम! नए साल में नहीं होगी तंगी

Financial Planning: दीपावली के भारी भरकम खर्चों के बीच आने वाले नए साल की के लिए अपनी वित्तीय सेहत की समीक्षा करना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर समय रहते इन जरूरी बातों का सही आंकलन नहीं किया, तो लोगों को आने वाले दिनों में बड़ी तंगी हो सकती है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Nov 05, 2026 पर 1:02 PM
Financial Planning: दिवाली के खर्चों के बीच निपटा लें ये 5 जरूरी काम! नए साल में नहीं होगी तंगी
नए साल में कदम रखने से पहले आपको यह देखना बेहद जरूरी है कि आपकी बचत, निवेश, इंश्योरेंस और लोन आपकी जरूरतों के अनुकूल हैं या नहीं

Financial Planning: त्योहारों का सीजन अक्सर खरीदारी, यात्रा और जश्न में जेब ढीली कर देता है। लेकिन जैसे-जैसे साल 2026 अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, यह समय आपकी वित्तीय सेहत को दुरुस्त करने का भी है। नए साल में कदम रखने से पहले आपको यह देखना बेहद जरूरी है कि आपकी बचत, निवेश, इंश्योरेंस और लोन आपकी जरूरतों के अनुकूल हैं या नहीं।

फिनोवेट फाइनेंशियल सर्विसेज की सह-संस्थापक नेहल मोटा का कहना है कि साल के अंत में वित्तीय समीक्षा करने का मतलब यह नहीं कि आप सब कुछ बदल दें, बल्कि कुछ जरूरी चेक्स आपको यह समझने में मदद करते हैं कि आपका पैसा कहां खड़ा है। 2027 की शुरुआत से पहले इन 5 बातों का रखें विशेष ध्यान।

1. इमरजेंसी फंड की समीक्षा करें

इमरजेंसी फंड आपके 3 से 6 महीने के अनिवार्य घरेलू खर्चों को कवर करने वाला होना चाहिए, ताकि मेडिकल इमरजेंसी या नौकरी जाने की स्थिति में आपके दीर्घकालिक निवेश पर असर न पड़े। उदाहरण के तौर पर, अगर आपका मासिक अनिवार्य खर्च ₹50,000 है, तो आपके पास कम से कम ₹1.5 लाख से ₹3 लाख तक का इमरजेंसी फंड होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें