Get App

5G के लिए भारी निवेश की जरूरत, टेलीकॉम कंपनियां चाहती हैं सस्ता स्पेक्ट्रम

टेलीकॉम कंपनियों की संस्था COAI के मुताबिक उन्हें टावर्स को फाइबर से लैस करने के लिए 2.2 लाख करोड़ और 4 साल में 15 लाख टावर लगाने के लिए 2.5 लाख करोड़ निवेश की जरूरत पड़ेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2022 पर 12:57 PM
5G के लिए भारी निवेश की जरूरत, टेलीकॉम कंपनियां चाहती हैं सस्ता स्पेक्ट्रम
टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत फिलहाल कई देशों से पीछे है।

सरकार देश में 5G रोल आउट की तैयारियों में जुटी है लेकिन इसके लिए प्रयाप्त इंफ्रास्ट्रक्चर नदारद है, ऐसे में 5G को सफल बनाने लिए कंपनियों को खासतौर पर टावर्स की संख्या बढ़ाने और फाइबर बिछाने पर भारी भरकम निवेश की ज़रूरत पड़ेगी। जो कि 5G रोल आउट में सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

सरकारी प्लान के मुताबिक कुछ महीनों में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी की जाएगी। टेलीकॉम कंपनियां स्पेक्ट्रम के प्राइस बैंड को सस्ता करने की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन समस्या बस इतनी नहीं है। टेलीकॉम कंपनियों को अगले 4 साल में करीब 5 लाख करोड़ के निवेश की जरूरत पड़ेगी।

यह भी पढ़े- Multibagger stocks:साल 2022 के इन 5 मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया 1765% तक रिटर्न, क्या इनमें से कोई हैं आपके पास

टेलीकॉम कंपनियों की संस्था COAI के मुताबिक उन्हें टावर्स को फाइबर से लैस करने के लिए 2.2 लाख करोड़ और 4 साल में 15 लाख टावर लगाने के लिए 2.5 लाख करोड़ निवेश की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में ये सवाल लाजमी है कि क्या भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के पास 5G इंफ़्रा पर खर्च करने के लिए इतना फण्ड है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें