Credit Cards

7th Pay Commission: नए साल में सरकारी कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, DA एर‍ियर पर बड़ा अपडेट

7th Pay Commission: केंद्र सरकार अपने एक करोड़ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी देने की तैयारी में है। सरकार महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनर्स को मिलने वाले DR में बढ़ोतरी कर सकती है। कहा जा रहा है कि DA में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है

अपडेटेड Dec 22, 2022 पर 3:34 PM
Story continues below Advertisement

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को एक साथ तीन-तीन तोहफे मिल सकते हैं। नए साल में कमर्चारियों के DA में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर में इजाफा और बकाए DA का भुगतान शामिल है। कुल मिलाकर साल 2023 में सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को एक साथ ट्रिपल बोनांजा मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च 2023 तक केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। बता दें कि केंद्र ने सितंबर 2022 में DA में बढ़ोतरी की थी। जिससे करीब 48 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को फायदा हुआ था।

सरकार ने DA 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की थी। इसके बाद कुल महंगाई भत्ता (DA) 38 फीसदी पहुंच गया। सितंबर बढ़ोतरी से पहले केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 34 फीसदी DA मिल रहा था। जिसे मार्च 2022 में 3 फीसदी बढ़ा दिया गया था।

DA में 4 फीसदी तक की हो सकती है बढ़ोतरी


जिस तरह से महंगाई का ग्राफ बढ़ रहा है। उससे लगता है कि नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है। दरअसल केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हर 6 महीने में समीक्षा की जाती है। AICPI के आंकड़ों के आधार पर साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। एक बढ़ोतरी जनवरी तो दूसरी जुलाई में होती है। हर साल की तरह साल 2023 में भी केंद्रीय कर्मचारियों के DA में इजाफा हो सकता है। जनवरी 2023 के लिए DA का ऐलान आमतौर पर होली से पहले हो जाता है। अगर DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा।

Pension Contributions : सुप्रीम कोर्ट ने ज्यादा पेंशन कंट्रीब्यूशन को दी मंजूरी, क्या कर्मचारियों को होगा कोई फायदा?

18 महीने के बकाए DA पर हो सकता है फैसला

केंद्रीय कर्मचारियों के 18 महीने के बकाए DA एरियर (DA Arrears) का मुद्दा अब भी अटका हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि साल 2023 के शुरुआत में इसे सुलझा दें। बता दें कि जनवरी 2020 से जून 2021 तक का पिछले 18 महीनों का DA अभी भी पेंडिंग है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।