7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को जुलाई में मिलेगी बड़ी खबर, सरकार फिर बढ़ाएगी 4% डीए, बना नया फॉर्मूला

7th Pay Commission, DA Hike: जनवरी 2023 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी के बाद सरकार इस साल जुलाई में भी 4% डीए बढ़ा सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो DA और महंगाई राहत (DR) की समीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में की जाती है

अपडेटेड Apr 10, 2023 पर 7:41 PM
DA और महंगाई राहत (DR) की समीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में की जाती है।

7th Pay Commission, DA Hike: जनवरी 2023 में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4% की बढ़ोतरी के बाद सरकार इस साल जुलाई में भी 4% डीए बढ़ा सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो DA और महंगाई राहत (DR) की समीक्षा साल में दो बार जनवरी और जुलाई में की जाती है। इसके अलावा डीए में बढ़ोतरी के लिए बनाए गए फॉर्मूले को भी रिवाइज किया गया है। लेबर मिनिस्ट्री ने महंगाई भत्ता (DA) की कैलकुलेशन के लिए डीए के फॉर्मूले में रिवीजन किया है।

सरकार ने बदल दिया है बेस ईयर

लेबर मिनिस्ट्री ने वेज रेट इंडेक्स (WRI) की एक नई सीरिज जारी की है। इसे डब्ल्यूआरआई- वेज रेट इंडेक्स (WRI-Wage Rate Index) कहा जाता है। मंत्रालय के अनुसार नई डब्ल्यूआरआई सीरिज का बेस ईयर 2016 = 100 है। जबकि, पुरानी सीरिज में बेस ईयर 1963-65 का था।


ये है DA कैलकुलेट करने का नया फॉर्मूला

केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) में रिवीजन के लिए एक खास फॉर्मूले को रिवाइज किया है। ये फॉर्मूला इस तरह है..

डीए प्रतिशत के कैलकुलेशन के लिए: ((पिछले 12 महीनों के लिए AICPI का औसत (बेस ईयर 2001=100) -115.76)/115.76)x100

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए फॉर्मूला थोड़ा अलग है: ((पिछले 3 महीनों के लिए AICPIका औसत (बेस ईयर 2001=100) -126.33)/126.33)x100

बढ़ी टेक होम सैलरी

महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में हालिया 4% बढ़ोतरी के बाद लगभग 47.58 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 69.76 लाख पेंशनभोगियों के वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी होगी। डीए कर्मचारी के बेसिक वेतन पर आधारित होता है। डीए में बढ़ोतरी से आपकी टेक-होम सैलरी बढ़ जाती है।

इतनी बढ़ी है कर्मचारियों की सैलरी

उदाहरण के लिए लगभग 42,000 रुपये के मासिक वेतन और लगभग 25,500 रुपये के बेसिक वेतन वाले कर्मचारी को हाल ही में 4% बढ़ोतरी से पहले डीए के रूप में 9,690 रुपये मिलते होंगे। नई डीए बढ़ोतरी के साथ यह पैसा बढ़कर 10,710 रुपये हो जाएगा। यानी, टेक होम सैलरी 1,020 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी। पिछला डीए रिवीजन 1 जुलाई 2022 से लागू माना गया था लेकिन इसका ऐलान सरकार ने 28 सितंबर 2022 को किया था।

Daily Voice: बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, कंज्यूमर स्टेपल और मैन्युफैक्चरिंग में निवेश के अच्छे मौके

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।