7th pay commission DA hike: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सितंबर में अच्छी खबर मिल सकती है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Hike) में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार डीए 4 फीसदी तक बढ़ा सकती है। कुछ दिनों पहली ऐसी खबरें आ रही थी कि इस बार सितंबर में डीए सिर्फ 3 फीसदी ही बढ़ेगा लेकिन हाल में आए AICPI डेटा के मुताबिक ऐस माना जा रहा है कि कर्मचारियों का डीए 4 फीसदी बढ़ सकता है। अगर सरकार डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो डीए बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
